NGEmu / EmuForums आचरण के नियम
निम्नलिखित नियम EmuForums के संदेश बोर्ड के लिए (स्थान:
http://www.ngemu.com/forums) और उससे संबंधित सुविधाओं के लिए लागू होते हैं | उदा // प्रोफाइल, निजी संदेश (Private Messages), ईमेल, हस्ताक्षर(Sig), आदि ...
जो बार बार इन नियमों का उल्लंघन करते हैं (कोई भी उपयोगकर्ता), उन्हें स्थायी रूप से बोर्ड से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा |
NGEmu स्टाफ अपने विवेक पर इन नियमों को अद्यतन कर सकते हैं इसलिए समय-समय पर जितनी बार संभव हो इन नियमों को वापस जाँचना चाहिए |
Warez नीति
NGEmu गलत तरीके से प्राप्त किए गए अवैध सॉफ्टवेयर ( जो warez के रूप में भी जाने जाते है) की ट्रेडिंग, अदल-बदल, चर्चा के खिलाफ एक "असहनीय" रुख रखता है | रोम, ISOs, या BIOS छवियाँ(images) जैसे वाणिज्यिक सामग्री के लिंक या उनके लिए अनुरोध, सहन नहीं किया जाएगा |
अगर आपने फोरम मे सहायता पाने के लिए पोस्ट किया है और यदि आप के अधिकार में गैरकानूनी सामग्री होना पाया जाता है, तो आपके विषय को तुरंत बंद कर दिया जाएगा |
उत्पीड़न / ज्वलंत नीति
उत्पीड़न के किसी भी रूप की अनुमति नहीं हैं | जानबूझकर अपमान या अन्य NGEmu बोर्ड के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा भी निषिद्ध है | यह नियम निजी संदेशों के साथ सार्वजनिक फोरम पोस्ट्स मे भी लागू होते हैं |
वयस्क सामग्री नीति
EmuForums सभी आयु वर्गों के लिए है, इसलिए किसी भी वयस्क प्रकृति की सामग्री कि अनुमति नहीं है |
वयस्क किसे समझा जाता है और किसे नहीं, के एक अधिक विस्तृत वर्णन के लिए कृपया पढ़ें : "वयस्क सामग्री से आपका क्या मतलब है?" (
"What do you mean by "adult material"?") हमारे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (
FAQ) में |
स्पैम नीति
Emuforums एक स्पैम मुक्त मंच है | इसमे सदस्य द्वारा पोस्ट किये गये विज्ञापन, और पिरामिड स्कीमें शामिल हैं | किसी परामर्श के बिना सभी स्पैम विषय तुरंत निकाल दिये जाएंगे | स्पैम के ऊपर हमारे विचार पर एक अधिक विस्तृत परिभाषा के लिए, कृपया पढ़ें : "स्पैम से आपका क्या मतलब है?" (
"What do you mean by "spam?") हमारे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (
FAQ) में |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
यह बोर्ड एक सामान्य प्रश्नोत्तर प्रणाली (
FAQ) है | यहाँ आप सबसे आम बोर्ड और एमु (emu) संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं | इससे पहले की आप कोई भी प्रश्न पूछे (जिसका उत्तर यहाँ पहले से ही दिया हो सकता है) , हमारी सलाह है कि यहाँ की सामग्री जाँच लें |
फोरम शिष्टाचार
निम्नलिखित निर्देश आपको जवाब प्राप्त करने के अपने अवसरों को सुधारने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, ऑर साथ-ही-साथ ऍसी गलतियों को पोस्ट करने से भी बचाते हैं जो केवल आपके साथी सदस्यों को नाराज करने मे ही सफल हो पाते हैं |
- जाँच करें कि आपके सवाल का पहले से ही उत्तर दिया गया है की नहीं | 90% सवालों के जवाब पहले से ही दिये गये हैं | इसे आसान बनाने के लिए Emuforums मे एक खोज (search) और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) की प्रणाली है |
- कृपया प्रति विषय केवल एक प्रश्न | इससे हमें दूसरे के उत्तरों पर गौर करने का समय मिलता है |
- पुराने विषयों को जाग्रित ना करें | कृप्या संयम रखें और जवाब की प्रतीक्षा करें | अगर हमे इसका जवाब पहली बार मे पता नहीं है, तो दूसरे बार की उम्मीद भी कम है |
- कृपया कैपिटल लैटर्स में संदेश पोस्ट ना करें | इसे चिल्लाने के जैसा माना जाता है, और एक अपमान के रूप में भी देखा जा सकता है |
- हमारी मदद करें आपकी मदद करने के लिए | एक ही पोस्टिंग मे हमें अपनी समस्या के बारे में सब कुछ बता दें, जैसे:- plugins, सिस्टम की जानकारी, आदि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको ये कितना बेमेल लगता है | यह हमे आपसे छोटी-छोटी जानकारी के लिए बार-बार पूछने से बचाता है, और आपको जल्दी जवाब पाने मे मदद मिलती हैं |
- कृपया अंग्रेजी में पोस्ट करने की कोशिश करें ताकि अधिक से अधिक लोग आपकी समस्या को समझ सकें और उसका जवाब देने में सक्षम हों |
- लंबे समय से मर चुके विषय को तब तक पुनर्जीवित ना करें जब तक बिल्कुल यही आपकी वर्तमान समस्या न हो | ज्यादातर मामलों में, हालाँकि, आपको फिर भी एक नया विषय बनाना चाहिए और वापस एक संदर्भ के रूप में पुराने विषय के लिए एक लिंक शामिल करना चाहिए |
- कृपया अपने हस्ताक्षर छोटे रखिये | बड़े हस्ताक्षर से बोर्ड गन्दा दिखता और इससे हमारे 56K उपयोगकर्ताओं को परेशानी होती है | एक गाइड के रूप में, हस्ताक्षरो को 500x100x20k से बड़ा नहीं होना चाहिए ngemu पर, या 500x130 आयाम में और 25k filesize में अन्यथा | जो सदस्य इन दिशानिर्देशों को तोड़ेगा उनके हस्ताक्षर उपयोग करने के अधिकार को हटा दिया जाएगा |
हमसे संपर्क
अगर आप किसी भी कारण हमसे संपर्क करने की इच्छा रखते हैं, तो कृपया साइट मंच के नेताओं का पृष्ठ (
forum leaders page) वर्तमान mods / व्यवस्थापक की एक सूची और उनके संपर्क विवरण के लिए देखें | किसी भी पोस्ट को प्रत्येक उत्तर के नीचे स्थित "रिपोर्ट के बाद" बटन पर क्लिक करके सूचित किया जा सकता है |
__________________
E6750, Abit ip35E, MSI GTX260, Transcend 2GB DDR2 800 RAM, BENQ E2200HD.